Saharanpur News: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: देवबंद। चौथे पातशाह गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, संत नगर, लाजपत नगर, ब्रह्मपुरी और अशोक विहार से होकर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इस दौरान भाई धर्म सिंह, अमनदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, भोली मनचंदा और पपिन्दर कौर ने गुरवाणी का गायन किया। संगत ने नाम सिमरन किया और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, इंद्रजीत सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, मोहित मल्होत्रा, विस्मित सिंह, मानव सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, राजपाल नारंग और हरदीप सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल यह भी पढ़ें- Lucknow...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.