Saharanpur News: गुरु रविदास की कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: नानौता। नगर के श्री रविदास मंदिर में चल रही संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कथा के पांचवें दिन मंगलवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास ने संत रविदास के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए मानवता, सदाचार और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति में जाति-पाति का कोई भेद नहीं है। सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करने वाला हर व्यक्ति ईश्वर का हो जाता है। गुरु की शरण में आने से मनुष्य के पापों का नाश होता है। मुख्य यजमान रोमी कांत, श्रीकांत और संस्कार कांत ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा: महाराज कार्यक्रम में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह, जितेंद्र कुमार और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.