सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: चिलकाना। गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया तथा भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मंदिरों के पुजारियों को पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरु वह होता है, जो हमारे जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिन्होंने महाभारत सहित अनेक पुराणों की रचना की। इसलिए यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व है। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश: संजय कुमार सिंह कार...