सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: देवबंद। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए देवबंद-रुडक़ी रेल मार्ग पर नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन को अब देवबंद में स्टॉपेज मिल गया है। गुरुवार से देवबंद स्टेशन पर रुक अपना आगे का सफर जरी रखेगी। रेलवे विभाग द्वार अप व डाउन ट्रेन का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह की सिफारिश पर रेलवे ने इस ट्रेन का देवबंद में स्टॉप दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले बेहद महत्वपूर्ण इस रेल मार्ग को बनकर तैयार हुए लगभग डेढ़ वर्ष का समय हो गया है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: डिवाइडर में चार फीट कट का मिला आश्वासन हालांकि इतना समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस नए रेल मार्ग पर बाकायदा यात्री ट्रेने दोडऩा शुरू नहीं हुई है। हालांकि 11 दि...