सहारनपुर, सितम्बर 5 -- Saharanpur News: अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह में गीत, नृत्य और खेलों के बीच शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव वाई.के. गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सेठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल भी कराए, जिनका शिक्षकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। समारोह में अध्यापकों ने भी गीत, संगीत और कविता के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय अध्यक्ष संजय गर्ग ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानकलश केवल ज्ञान देने का स्थान नहीं, बल्कि संस्कारों का मंदिर है। यह भी पढ़ें- ...