सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: कुतुबशेर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर अगले दिन चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पीड़ित कुनाल पुत्र राजू, निवासी गंगोह रोड वाल्मिकी बस्ती थाना कुतुबशेर ने आरोपी भोला पुत्र कल्लू, कार्तिक पुत्र कल्लू, कन्हैया पुत्र सोनू व कमलेश पत्नी कल्लू के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 11 अगस्त की रात मोहल्ले के उक्त आरोपियों ने बिना किसी कारण उससे गाली-गलौज की। मना करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ हाथापाई की, जिसके बाद वह घर चला गया। अगले दिन 12 अगस्त की दोपहर चारों आरोपी दोबारा आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रंजिश में लाठी-डंडों से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा इस दौरान आरोपियों ने पीड़...