Saharanpur News: गवाही से गैरहाजिर दरोगा का वेतन रोकने के आदेश, एसएसपी से जवाब तलब
सहारनपुर, नवम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। आगरा की अदालत ने करीब 10 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में गवाही के लिए लगातार गैरहाजिर चल रहे सहारनपुर में तैनात दरोगा संजय कुमार शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दरोगा का वेतन रोकने के आदेश देते हुए एसएसपी सहारनपुर को निर्देश दिया है कि गवाही के लिए उनके अदालत में पेश होने तक वेतन जारी न किया जाए। साथ ही आदेश के पालन की अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। मामला थाना सदर आगरा में दर्ज राज्य बनाम गोरा उर्फ शादाब से जुड़ा है। वर्ष 2016 से अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे में उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा की गवाही होनी है। अदालत की ओर से कई बार समन और निर्देश जारी होने के बावजूद वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। इस पर एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने बताया कि इससे पहले भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.