सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नवगठित छात्र परिषद का मान-प्रदान समारोह हुआ। इसमें वर्ष 2026 के लिए गरिमा आर्या को प्रधानमंत्री, आयुषी को उप प्रधानमंत्री और अध्ययन रोहिला को कमांडर चुना गया। नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं ने पद एवं कर्तव्यों के पालन के साथ विद्यालय की गरिमा और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। समूहगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट कर्नल विवेक महाजन का विद्यालय प्रबंधक अमर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष केएल अरोड़ा और रामसहाय खुराना ने स्मृति चिह्न व तुलसी दल देकर स्वागत किया। कर्नल महाजन ने गरिमा आर्या को शपथ दिलाई। आशीष गुप्ता को अनुशासन, चेतना सिंह को वेशभूषा, तारुण्य शर्मा को पर्यावरण, पंवार को एचआरडी, कनिका को सांस्कृतिक, गौर...