Saharanpur News: गन्ने का भाव 500 रुपये कुंतल करो, बारिश से बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर हाथों में गन्ने लेकर मोटर- साइकिलों पर पहुंचे किसानों ने कहा कि डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने के मूल्य में उस अनुपात में वृद्धि नहीं हो रही। किसानों ने गन्ना मूल्य का निर्धारण फसल की वास्तविक लागत और चीनी मिलों को चीनी व अन्य सह-उत्पादों से होने वाली आय को ध्यान में रखकर करने की मांग की। भाकियू नेताओं जगपाल सिंह, चौ सुदेशपाल आदि ने कहा कि गन्ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे किसान परिवारों के साथ कृषि मजदूरों, परिवहन कारोबारियों और ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.