Saharanpur News: गन्ना: त्रिवेणी देवबंद मिल 28 अक्टूबर से शुरू करेगी पेराई, बाकी मिलों का भी शेड्यूल जारी
सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में नए पेराई सत्र को लेकर चीनी मिलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चीनी मिलों की ओर से पेराई शुरू करने का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिले में सबसे पहले त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद 28 अक्टूबर से पेराई शुरू करेगी। इसके बाद एक नवंबर को नानौता और सरसावा सहकारी चीनी मिलों के साथ उत्तम शुगर मिल शेरमऊ में पेराई शुरू होग गन्ना विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बजाज शुगर मिल गांगनौली दो नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू करेगी। वहीं, बिड़वी वेव शुगर मिल आठ नवंबर और दया शुगर मिल गागलहेड़ी 15 नवंबर से पेराई शुरू करने का कार्यक्रम तय किया है। मिलों के संचालन की तारीखें घोषित होने के साथ ही किसानों की निगाहें अब नए सत्र पर टिक गई हैं। उधर, किसान संगठनों और गन्ना किसानों ने मांग उठाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.