Saharanpur News: गन्ना: आज से जारी होगा इंडेंट, 30 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज मंगलवार से चीनी मिलों का खरीद इंडेंट (तौल पर्ची) जारी होना शुरू होगा तथा, 30 अक्टूबर से चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी। चीनी मिलों की ओर से क्रय केंद्र स्थापित करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सहारनपुर गन्ना समिति सचिव अजीत कुमार सिंह के अनुसार, 95 प्रतिशत क्रय केंद्र स्थापित हो गए हैं। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह के अनुसार, एक से तीन नवंबर के बीच जिले की ज्यादातर चीनी मिलें चालू हो जाएंगी। महकमे के अनुसार, शेरमऊ और खाईखेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर 30 अक्टूबर से गन्ने की खरीद शुरू होगी, जबकि दोनों मिलों के गेट पर एक नवंबर से तुलाई होगी। बिड़वी वेव चीनी मिल के क्रय केंद्र एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.