Saharanpur News: गणपति रथ और राधा कृष्ण की झांकी के साथ निकली कलश यात्रा
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में 151 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। गजरथ पर गणपति महाराज, भागवत रथ पर वृंदावन से पधारीं दीदी राधिका और संत रथ पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज विराजमान रहे। राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी धाम, न्यू माधव नगर, केशव नगर, नुमाइश कैंप, भारत माता चौक और गोपाल नगर होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भागवत शिरोधारी होने का सौभाग्य डॉ. राकेश चौहान, ज्ञानेंद्र पुंडीर और अनिल ठाकुर को मिला। रस सारथी रमेश शर्मा और संजय राणा रहे। कथा प्रवचन में दीदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.