Saharanpur News: गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध, सड़क निर्माण की मांग
सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: चिलकाना। कांवड़ यात्रा से पहले चिलकाना-गन्देवड मार्ग की बदहाल हालत के विरोध में रविवार को क्षेत्रवासियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क के गहरे गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान खींचा गया, जबकि रसूलपुर से टोडरपुर तक बाइक रैली निकालकर जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रसूलपुर बस स्टैंड पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने धरना देकर कहा कि चिलकाना-गन्देवड मार्ग कई वर्षों से जर्जर है। गहरे गड्ढों के कारण स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज और राहगीर रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- Hajipur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.