Saharanpur News: गंगोह में तीन कांवड़ सेवा शिविरों का हुआ शुभारंभ
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के बीच गंगोह में रविवार को तीन अलग-अलग सेवा शिविरों का उद्घाटन हुआ। गणेश शंकर विद्यार्थी चौक स्थित कौशल्या गार्डन में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने फीता काटकर शिविर शुरू कराया। कांवड़ियों और शिवभक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। नोमान मसूद ने कहा कि हिंदू समाज में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है और सेवा कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यहां जिपंस नरेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. रोहित वालिया, मनीष गर्ग, आशीष गोयल, अनमोल बंसल, पहल सिंह सैनी, दीपांशु गोयल, सुहेल खान, कासिफ कुदुसी, शहनवाज पीरजी और हामिद हसन रहे। सज्जनवाला शिव मंदिर कमेटी के शिविर का महंत सुशील शर्मा ने उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा में जुटा युवा अग्रमित्र परिवार चौ. नक्षत्र सिंह, श्रवण शर्मा, निख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.