Saharanpur News: गंगोह में आम के पेड से लटका मिला युवक का शव
सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: गंगोह। सीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूर आम के बाग में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव रस्सी के सहारे पेड से लटका मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, और कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौहान व सीओ शशिप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ आला तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी बीच फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच छानबीन कर साक्ष्य जुटाने में लग गई। मृतक की पहचान मोहल्ला टाकान निवासी ओमकार 22 वर्ष पुत्र राजेन्द्र के रूप में हुई। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट अथवा कोई सुराग नही मिला। मोबाईल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पडताल शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौहान के अनुसार शवको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आत्महत्या या हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.