Saharanpur News: गंगोह के रंगकर्मी आशुतोष ने आगरा में छोड़ीछाप
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: गंगोह। देहात क्षेत्र से निकले युवा रंगकर्मी ने अपनी प्रतिभा के दम पर आगरा के प्रतिष्ठित सुर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित नाट्य प्रस्तुति 'कलयुग का श्रवण कुमार' में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीतकर गंगोह को गौरवान्वित करने का काम किया है। नाटक में आशुतोष नामदेव ने श्रवण कुमार के पिता की भूमिका निभाई। उनके भावपूर्ण और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंच पर उनकी सहज अभिव्यक्ति और सशक्त संवाद अदायगी को खूब सराहा गया। नाटक आधुनिक समाज में माता-पिता के प्रति बदलते दृष्टिकोण और पारिवारिक मूल्यों के क्षरण को दर्शाता है। दर्शक कई बार भावुक हुए और कलाकारों के अभिनय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। नाटक प्रस्तुति सहयोग केके गर्ग का रहा। आयोजन डेल्फिक संस्था द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि डा. आरके स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.