Saharanpur News: खेलने निकला 12 वर्षीय बालक तीन दिन से लापता
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: बड़गांव, संवाददाता। गांव सहजी में घर से खेलने के लिए निकला 12 वर्षीय बालक जस्सी तीन दिन से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है। गांव निवासी पंकज पाल का बेटा जस्सी मंगलवार शाम घर से खेलने के लिए बाहर गया था। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बालक की तलाश कराने की मांग की। बालक के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.