सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: अंबेहटा। नयावास स्थित एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नकुड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी। मृतक की नाक खून बहन रहा था और चेहरे पर हल्के चोट के निशान मिले हैं। ऐसे हत्या किए जाने भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस अत्याधिक नशे की वजह से मौत की वजह से मान रही है। शुक्रवार सुबह मोहल्ला नयावास के कुछ लोग खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान नयावास स्थित खेत में उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही थी। यह खबर फैलते ही मौके पर लोगों की...