सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: नानौता। नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना एवं कचराई में जाहरवीर गोगा मैढ़ी जी के मेले का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गांव खुड़ाना में मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने किया। वहीं कचराई गांव में प्रधान प्रतिनिधि राजू फौजी एवं ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने कहा कि जाहरवीर गोगा जी की पूजा-अर्चना से लोगों में आस्था और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने जाहरवीर गोगा जी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: हसनपुर लुहारी मे दो दिवसीय मेले का आयोजन निशान चढाये मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जाहरवीर गोगा जी की मैढ...