Saharanpur News: खामोशी से दिल पर वार करता है बढ़ा कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक का खतरा
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और हृदय रोग से बचाव Saharanpur News: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बिना किसी स्पष्ट लक्षण के दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल पर काबू रखना जरूरी है। स्टेटिन दवा से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित नहीं होने पर उसके साथ इजेटिमाइड देने से भी इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। यह बात मेरठ से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम त्यागी ने एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में कही। अंबाला रोड स्थित होटल के सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉ. त्यागी ने कहा कि पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीयों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर और कम रखने पर ध्यान देना चाहिए। एपीआई अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने हृदय रोगों से बचाव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.