सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को घंटाघर स्थित जनता बेकर्स पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य-2 डॉ. चमन लाल के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर बिक्री के लिए रखे ढोकले और रसगुल्ले के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में कुछ कमियां भी पाई गईं, जिनके लिए संचालक विजय कुमार खुराना को सुधार नोटिस जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अध...