Saharanpur News: खाताखेड़ी की बदहाल सड़क से मिलेगी निजात, 2.10 करोड़ से शुरू हुआ निर्माण
सहारनपुर, अगस्त 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर। खाताखेड़ी की बदहाल सड़क अब जल्द ही लोगों की परेशानी दूर करेगी। वुडन सिटी खाता खेड़ी में शनिवार को 1800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से बारिश में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की हालत बेहद खराब थी। हल्की बारिश में ही यहां तीन से चार फीट तक पानी भर जाता था और पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता था। निर्माण शुरू होने पर लोगों ने सांसद और विधायक का स्वागत किया। सड़क निर्माण में सांसद और विधायक निधि से 1.50 करोड़ रुपये और नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक शाहनवाज खान ने बताया कि सड़क का टेंडर तीन बार निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.