Saharanpur News: क्षेत्र के प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता और आत्मरक्षा क्षमता का किया प्रदर्शन
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: देवबंद। बसंत कराटे एकेडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन हुआ। इस दौरान खिलाडिय़ों ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मरक्षा कौशल और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। देवीकुंड रोड स्थित बाबूपुर मार्ग पर एकेडमी में आयोजित परीक्षा में सफल छात्रों को नई कराटे बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच बसंत उपाध्याय ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मजबूत चरित्र का निर्माण करने की कला है। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपना नियमित अभ्यास करने और भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.