Saharanpur News: क्लीनिक के बाहर से बाइक चोरी
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: कस्बे में क्लीनिक के बाहर गली में लॉक कर खड़ी की गई स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मोहल्ला मंदिरजी, सुल्तानपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सेठपाल सिंह ने बताया कि वह कस्बे में स्थित क्लीनिक पर पहुंचा और बराबर वाली गली में बाइक खड़ी कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे घर जाने के लिए लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश और पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने थाना चिलकाना में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.