सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: नकुड़। क्षेत्र के गांव निवासी क्रिकेट अंपायर विकास सैनी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गांव लतीफपुर निवासी विकास की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आरोप विकास ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन पर उसके करीब 90 हजार रुपये बकाया हैं। साथ ही मैचों में गलत फैसले देने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एसोसिएशन के खिलाफ पोस्ट करने पर उसके खिलाफ मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

पुलिस जांच पुलिस को उसके भाई सचिन की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं एसोसिएशन सचिव यशपाल ने बताया कि विकास सैनी ...