Saharanpur News: क्यूएफएक्स में 5% मासिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से 3.97 करोड़ की ठगी
सहारनपुर, अक्टूबर 17 -- Saharanpur News: गंगोह। क्यूएफएक्स कंपनी में हर महीने पांच प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 3.97 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। चकवाली निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर अदालत के आदेश से गंगोह थाने में दुबई निवासी लवीश चौधरी उर्फ नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में 44 अन्य निवेशकों की रकम फंसने का भी जिक्र है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। नीरज के मुताबिक, आरोपी ने 2021 में क्यूएफएक्स कंपनी बनाई थी। इसका कार्यालय पंजाब के एसएएस नगर जिले के जीरकपुर में बताया गया। आरोप है कि आरोपी ने नीरज के घर पर बैठकें कर लोगों को निवेश के लिए राजी किया और हर महीने पांच प्रतिशत रिटर्न देने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में भुगतान होने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा और कई लोगों ने रकम लगा दी। शिकायतकर्ता का दाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.