सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है। इसी सोच को साकार करते हुए पाइनवुड स्कूल में शनिवार को कौशल बोध मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन करने का अनूठा मंच प्रदान किया गया। मेले का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संतोष गुप्ता, रीना अग्रवाल, काव्या गुप्ता ,प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन व एकेडमिक हैड करुणा झा ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, आकर्षक मॉडलों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और कौशल आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पैनोरमा में विद्या...