सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: जिला सत्र न्यायालय में भूमि विवाद की पैरवी को घर से निकला प्रदीप (35) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक को सकुशल बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी प्रदीप सैनी उर्फ पिंटू बुधवार को सुबह के समय सहारनपुर स्थित जिला सत्र न्यायालय जाने की बात कहकर घर से गया था। परिजनों के मुताबिक प्रदीप को कोर्ट में चल रहे भूमि संबंधित एक मुकदमे में गवाही देनी थी। लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। शाम के समय उनके वकील ने फोन कर प्रदीप को कोर्ट में गवाही के लिए न पहुंचने की जानकारी दी। अधिवक्ता की सूचना के बाद परिजनों ने प्रदीप को रिश्तेदारी सहित अन्य जगहो तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चिंतित परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए प्रदीप को सकुशल ...