Saharanpur News: कोटा सहकारी समिति से इनवर्टर बैटरा चोरी
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: नागल। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने कोटा स्थित किसान सहकारी समिति के कार्यालय की खिड़की के सरिये उखाड़ कर कमरे में रखा इनवर्टर व बैटरी चुरा लिया। कोटा निवासी सहकारी समिति के चौकीदार मांगेराम स्वास्थ्य ठीक ना होने कारण सोमवार शाम समिति का ताला बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब वह समिति पर आया तो देखा कि चोरों ने एक कमरे की खिड़की के सरिये उखाड़ कर अंदर रखा इनवर्टर बैटरा चुरा लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.