सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केएलजीएम इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को एकता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर उन्हें याद कर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाते हुए कैप्टन गौरव मिश्रा ने एकता से रहने और अपने आसपास भी एकता का संदेश देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सरदार पटेल की जयंती पर जेपीयू में निकली रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद साइकिल रेस में प्रथम आने वाले कैडेट्स को मेडल देकर सम्म...