Saharanpur News: केवाईसी का झांसा देकर मोबाइल उड़ाने वाले दो गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नागल। केवाईसी कराने का झांसा देकर दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल, 32,500 रुपये, बाइक, चार एटीएम कार्ड और चाकू बरामद किया। रविवार शाम अशोक माहेश्वरी की दुकान पर पहुंचे आरोपी ने गूगल पे अधिकारी का प्रतिनिधि बनकर मोबाइल का लॉक-पिन देखा और बोर्ड की फोटो लेने के बहाने साथी की बाइक से फरार हो गया था। पुलिस ने सोमवार रात भाटखेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान गुरप्रीत मुंडिया निवासी जमालपुर, लुधियाना और गुलशन निवासी डाबा, लुधियाना को पकड़ा। आरोपियों से पांच मोबाइल भी बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.