Saharanpur News: केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान: चौ. रुद्रसैन
सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: देवबंद। सपा की पीडीए पंचायत का आयोजन देवबंद के एतिहासिक गांव मिरगपुर में किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने केद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों को किसान मजदूर के विरोधी बताते हुए कटाक्ष किए। इस दौरान वक्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनपद में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, युवा और छात्र परेशान है। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। पूर्व सूचना आयुक्त हाजी उस्मान ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कहा कि अब भाजपा का सांपद्रायिक कार्ड नहीं चलने वाला। चौधरी इंद्रसेन और परीक्षित चौधरी ने भी पीडीए की पंचायत को संबोधित किया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.