Saharanpur News: कुत्तों के झुंड ने छह साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला
सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर/गागलहेडी। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घायल अवस्था में बच्चे को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव हरौड़ा निवासी जुबेर का छह वर्षीय पुत्र अकदास बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पांच-छह आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोंच डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.