सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: अंबेहटा। टिडोली गांव के पास शनिवार शाम सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार सुभाष और उसका बेटा आर्यन घायल हो गए। दोनों गंगोह से यमुनानगर जा रहे थे। टिडोली के निकट पहुंचते ही बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बाइक सड़क किनारे जा गिरी। राहगीरों ने घायल पिता-पुत्र को अंबेहटा चिकित्सक के यहां पहुंचाया। सूचना पर गंगोह से पहुंचे रिश्तेदार दोनों को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार टिडोली में सड़क टूटी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...