Saharanpur News: कुड़ीखेड़ा में सुनार की दुकान खंगाली, दो किलो चांदी ले उड़े चोर
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: बिहारीगढ़। गांव कुड़ीखेड़ा में चोरों ने सुनार की दुकान को निशाना बनाकर करीब दो किलो चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। बदमाश दुकान का चैनल और शटर तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद तिजोरी तोड़कर जेवरात समेटे और फरार हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर गांव के बस स्टैंड के पास मांझीपुर निवासी संजय वर्मा की सुनार की दुकान है। वह पिछले करीब छह वर्षों से यहां दुकान चला रहे हैं। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने फोन कर उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। संजय वर्मा मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर तिजोरी भी टूटी मिली। उसमें रखे करीब दो किलो चांदी के जेवर और अन्य सामान गायब था। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.