Saharanpur News: कुंडा कलां में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: गंगोह। यमुना खादर क्षेत्र के कुंडा कलां गांव में महज 18 माह पहले ब्याही और दो माह की गर्भवती नवविवाहिता मुस्कान की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीमारी के चलते उसका हरियाणा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर मायके रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी इंतजार की बेटी मुस्कान का करीब 18 माह पहले कुंडा कलां निवासी तौफीक के बेटे शानूर से निकाह हुआ था। ससुराल पक्ष के अनुसार मुस्कान शादी के बाद से ही अक्सर बीमार रहती थी और ब्लड प्रेशर संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। वह कुछ दिनों से हरियाणा के निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.