सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ के मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) सहारनपुर कमिश्नरी पर दिन-रात धरना देगी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर यह धरना आयोजित किया जाएगा। सहारनपुर में होने वाले धरने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। वह पूरी रात शामली, मुजफ्फरनगर सहित तीनों जिलों के किसानों के बीच धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। भाकियू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 26 नवंबर को सहारनपुर मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना शुरू होगा, जो रातभर जारी रहेगा। अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर तीन बजे मंडलायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त किया जाएगा। भाकियू मंडल अध्यक्ष चौ. अशोक क...