Saharanpur News: किसानों के परिवारों को भी मिले पांच लाख तक कैशलेश उपचार
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: देवबंद। भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर पैराई सत्र आरंभ होने से पूर्व गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग की। साथ ही किसानों के परिवारों को पांच लाख रुपये तक केशलेश उपचार कराने की मांग को ज्ञापन दिया। जिला उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। कहा कि पशुओं से खेतों में खड़ी फसलों को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से गोवंश का संरक्षण करने और किसानों के परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार की सुविधा मुहैया कराने की मांग की। बैठक उपरांत एसडीएम विजय प्रताप सिंह को उक्त मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया। अध्यक्षता श्यामवीर त्यागी व संचालन विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। इस दौरान मनोज सिंघल एड....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.