Saharanpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले विधायक देवेन्द्र निम, शीघ्र समाधान की मांग
सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर रामपुर मनिहारान विधानसभा से भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने डीएम से मिलकर किसानों की विभिन्न समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने मांग की है। कि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, गागनौली मिल से किसानों के गन्ना क्रय केंद्र हटाकर उन्हें अन्य चीनी मिलों से संबद्ध किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। साथ ही गागनौली चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द किसानों के खातों में भेजने की मांग की। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व हुई भारी बारिश व अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- Unnao News: बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों की भरपाई न होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.