सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: देवबंद। भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान एसडीएम विजय प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में नागल की शुगर मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का करोड़ों रुपये गन्ने का बकाया है। जिसे किसानों को शीघ्र दिलवाये जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पांच मांगों पर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन समस्याओं का समाधान साथ ही सहकारी समितियों में यूरिया खाद कह कमी के चलते किसानों की परेशानी को दूर करने की मांग की गई। ज्ञापन में क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें पकडक़र गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था और चंदपुर गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए गलियों की सडक़े उखाडक़र पाइपलाइन बिछाई गई थी...