Saharanpur News: किसानों का धरना दूसरे दिन जारी
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: नानौता। स्थानीय चीनी मिल में कर्मचारियों व ठेकेदारों की कथित मिली भगत से लाखों रुपए मूल्य के डबल भुगतान के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन द्वारा दिए जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोंटू राणा ने कहा कि जब तक सक्षम अधिकारियों द्वारा उक्त प्रकरण के बारे में की जा रही कार्रवाई की जानकारी किसानों को संतोष जनक रूप से नहीं दी जाती है। तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री महेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मोंटू राणा, ब्लाक अध्यक्ष सागर राणा, सतपाल राणा, रिकू राणा, मनोज, कालू बाबा, अनिल राणा, लोकेंद्र रोड, अमित तथा कुलवीर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.