Saharanpur News: किशनपुरा में हादसे के बाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुरा में हादसे के बाद शरीर के कुछ हिस्सों के काम करना बंद करने से परेशान 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार शाम घर लौटी मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशनपुरा निवासी रितिक अपनी मां और छोटे भाई के साथ किराये के मकान में रहता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। कोतवाल राजीव कौशिक के मुताबिक, कुछ समय पहले रितिक का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे वह परेशान रहता था।गुरुवार शाम करीब पांच बजे रितिक घर में अकेला था। उसने कमरे में रखे बेड पर कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर फंदा लगा लिया। करीब साढ़े पांच बजे मां घर पहुंची तो बेटे को फं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.