Saharanpur News: किराये की कार तीन लाख में गिरवी रखी, मालिक से कहा- चोरी हो गई
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: देवबंद। किराये पर ली गई स्विफ्ट कार को एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में गिरवी रखने और उसके मालिक को कार चोरी हो जाने की सूचना देने का मामला सामने आया है। कार चोरी होने की बात पर दो महीने से किराया नहीं देने वाले व्यक्ति की पोल उस समय खुली, जब कार के रोहाना टोल प्लाजा से गुजरने पर मालिक के मोबाइल पर टोल टैक्स कटने का मैसेज पहुंच गया। इसके बाद कार मालिक ने तलाश शुरू की और मुजफ्फरनगर में कार को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक ने कार तीन लाख रुपये में गिरवी रखे जाने की बात बताई। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव दिप्पाहेड़ी निवासी रवि ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष उसे दहेज में स्विफ्ट कार मिली थी। करीब चार महीने पहले उसने कार सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति को 25 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.