सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: मिर्जापुर/बिहारीगढ़। शिवालिक पहाड़ियों में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मैदानी इलाकों में मुश्किल बढ़ा दी। चपड़ी नदी का पानी कासमपुर गांव की आबादी में घुस गया, जबकि शाहपुर गाड़ा और हिंडन नदी में तेज बहाव से रास्ते बंद हो गए। हिंडन नदी पार करने की कोशिश में दो युवक बहने लगे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। कासमपुर में चपड़ी नदी का पानी गलियों से होते हुए कई घरों तक पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़े नुकसान का खतरा बना रहा। ग्राम प्रधान सतीश कुमार कश्यप, कल्लू ठेकेदार, सईद अहमद, मौ. इंतजार, रोनी कुमार, अमन राणा और विक्की राणा ने प्रशासन से पानी को आबादी में आने से रोकने के इंतजाम की मांग की। उधर, शाहपुर गाड़ा नदी के उफान से मिर्जापुर-जसमौर मार्ग घंटों बाधित रहा। दोनों ओर राहगीरों औ...