Saharanpur News: कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: नकुड़। किसान के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में धरना देकर कडी कार्रवाई की मांग की है। जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बीते सात नवंबर को गांव नाहरमाजरा निवासी किसान नरेंद्र के साथ गांव रामगढ़ निवासी ओमवीर उर्फ मुखिया व सागर ने बाइक को साइड न देने पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। हमले में नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ओमवीर उर्फ मुखिया, सागर व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केवल शांति भंग की कार्रवाई कर औपचारिकता की है। आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.