सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कारगिल युद्ध में शामिल रहे देहरादून निवासी रिटायर्ड जवान सुरेंद्र सिंह गुसाईं से जमीन के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी राजस्व अभिलेख दिखाकर ऐसी जमीन का सौदा किया, जिसके वे मालिक नहीं थे। बैनामा टलने पर रिटायर्ड फौजी ने रिकॉर्ड की जांच कराई तो जमीन किसी दूसरे परिवार के नाम दर्ज मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह दोस्त रामपाल के साथ सहारनपुर में जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान आशीष जैन ने नकुड़ क्षेत्र निवासी कौसर अली, मुनसाद और नौसीदा समेत अन्य लोगों से मुलाकात कराई। 31 जनवरी 2025 को अंबेहटा बाहर स्थित खेत दिखाकर उसे कौसर अली की जमीन बताया गया। 24 लाख रुपये बीघा में सौद...