Saharanpur News: कांवड यात्रा: यमुना में पुलिस का सुरक्षा पहरा, नाव से नापी गहराई, 24 घंटे गोताखोर और नाव रहेगी तैनात
सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: सरसावा। सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरसावा पुलिस ने यमुना नदी में विशेष सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही और नदी में स्नान के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार को पुलिस टीम नाव के जरिए यमुना में उतरी और नदी की गहराई का निरीक्षण किया। इस दौरान खतरनाक स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड भी लगवाए गए, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बच सकें। थाना पुलिस ने यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना नदी के संवेदनशील हिस्सों का नाव से सर्वे किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने नदी किनारे मौजूद श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.