Saharanpur News: कांवड़ सेवा शिविर के समापन पर सेवादार सम्मानित
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: नानौता। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का समापन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। समापन अवसर पर शिविर में तन-मन और धन से सेवा करने वाले सेवादारों को आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार को सुरेंद्र वर्मा तथा राजकुमार कालड़ा आदि आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। शिविर में दिन-रात सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया शिविर सम्मान पाकर सेवादारों ने आयोजन समिति का आभार जताया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.