सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए भाकियू के लखनौती रोड स्थित आलमपुर चौक के पास कांवड़ सेवा शिविर शुरू किया गया। किसान नेता चौ. जगपाल सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में हिंदू-मुस्लिम कार्यकर्ता मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। शिविर में देशी घी से तैयार हलवे की खुशबू वातावरण में फैल रही है। शिविर में भाकियू अराजनैतिक के महबूब चौधरी, नगराध्यक्ष दिलशाद शाह, अनिल, श्यामवीर राठी, रामपुर अध्यक्ष राजू चौधरी, प्रवेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सारिक और कुरबान सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर यह भी पढ़ें- Bagpat News: शिवभक्तों पर पुष्प...