Saharanpur News: कांवड़ शिविर का शुभारंभ, सांसद इमरान ने की श्रद्धालुओं की सेवा
सहारनपुर, अगस्त 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा कार्य में भागीदारी की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रा को आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया। श्री कैलाश धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से शिवालिक गार्डन में आयोजित श्री कैलाश धाम शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ देवी सुदीक्षा सरस्वती ने किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। ट्रस्ट के ललित पोपली ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 32 वर्षों से लगातार शिविर लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ सेवा शिविर बने श्रद्धालुओं का सहारा, भोजन से लेकर चिकित्सा तक हर सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.